आदिपुर, 15 मार्च 2026। आदिपुर स्थित के.जी.के. समाज में एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ के प्रतिनिधियों सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गरिमामयी सहभागिता की। कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बी.के. नेहा दीदी (अहमदाबाद), बी.के. भावना दीदी (न्यूजीलैंड), बी.के. बाबूभाई (भुज), बी.के. सुनीताबेन (प्रादेशिक प्रमुख), बाबूभाई चौहान (माधापर), युवा प्रादेशिक प्रमुख जयभारत जेठवा (अंजार), घटक प्रमुख प्रवीणभाई (कार्यकारी प्रमुख), महिला मंडल प्रमुख अनीताबेन तथा युवा प्रमुख चेतनभाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए आध्यात्मिकता, संस्कार एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है तथा समाज में शांति एवं सद्भावना का वातावरण निर्मित कर सकता है।
कार्यक्रम सभी उपस्थितजनों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। आयोजन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, संस्कार एवं एकता का संदेश प्रसारित हुआ। Adipur, Gujarat

.jpeg)



