राहड़ा, असंध (करनाल), 15 मार्च 2026। समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उनके गौरवपूर्ण जीवन को बढ़ावा देने हेतु “Sangam – Age with Pride, Live with Dignity” अभियान के अंतर्गत “स्वर्णिम समाज के लिए ईश्वरीय योजना” के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे किया गया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य बुजुर्गों के सम्मान को बढ़ाना तथा उनके जीवन को आध्यात्मिकता एवं सकारात्मकता से समृद्ध करना रहा। कार्यक्रम से 300 लोग लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रवीन लांगर जी, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, करनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुमित नरवाल जी, क्रिकेटर तथा सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योति रानी जी, प्रतिनिधि सरपंच, राहड़ा, असंध उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता बी.के. रिया बहन जी, नोएडा, दिल्ली ने वरिष्ठ नागरिकों के आध्यात्मिक सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच तथा जीवन के प्रत्येक चरण में आत्मसम्मान बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.के. राधेश्याम गर्ग जी, मैनेजिंग डायरेक्टर, सोनालिका प्लांट, चंडीगढ़ ने की।
इस अवसर पर राजयोगी भ्राता मेहरचंद जी, सीनियर नेशनल कोऑर्डिनेटर, स्पोर्ट्स विंग R.E.&R.F., माउंट आबू ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजयोग ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक सत्र, राजयोग ध्यान का अभ्यास तथा स्वास्थ्यकर जीवनशैली पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, पीढ़ियों के बीच आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ करने एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन समाज सेवा प्रभाग (RERF) एवं ब्रह्माकुमारीज़ राहड़ा, असंध (करनाल) द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर श्रीमती किरण गर्ग एवं समस्त मुरली परिवार का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।
यह कार्यक्रम समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान तथा उनके उज्ज्वल, संतुलित एवं आनंदमय जीवन के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। Rahara (Rahra), Assandh, Karnal





