1 अक्टूबर 2026, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सिवनी बारापत्थर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों ने समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, स्नेह, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना रखने का संकल्प लिया। प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी ने बुजुर्गों के अनुभवों और जीवन योगदान का सम्मान करने तथा उनके गरिमापूर्ण जीवन के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को बुजुर्गों की सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करना रहा।
यह सामूहिक प्रतिज्ञा वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

.jpg)
.jpg)