दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर मानस कुंज, उत्तम नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन

Uploaded Image

नई दिल्ली के मानस कुंज, उत्तम नगर स्थित परंपुरी भवन में 23 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक दिवसीय यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान में कुल 124 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे लगभग 200 लाभार्थियों को सहायता मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री पवन शर्मा जी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने रक्तदान जैसे पुनीत सेवा कार्य के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की सराहना करते हुए समाजहित में किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद, उत्तम नगर, श्री दीपक वोहरा जी ने रक्तदान शिविर की रिबन कटिंग कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा प्रकल्प की विशेष सराहना की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में RWA एसोसिएशन, मानस कुंज के श्री तनुज बाली, पश्चिमी दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष एवं दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के श्री अजय कपूर जी तथा आर्य समाज रोड एसोसिएशन, उत्तम नगर के उपप्रधान श्री लोकेश जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उमंग-उत्साह बढ़ाया तथा दादी प्रकाशमणि जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं अन्य लोगों को ईश्वरीय राखी भी बांधी गई। इस अवसर पर रक्षा सूत्र के माध्यम से पवित्रता, शांति, आत्मिक शक्ति एवं श्रेष्ठ संकल्पों का संदेश दिया गया।

दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा, विश्व बंधुत्व और समाज कल्याण की भावना का सुंदर उदाहरण बना। रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सभी सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सेवाभावी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Uploaded Image
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image  Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image