सिवनी। ब्रह्माकुमारीज सिवनी बरापत्थर द्वारा 24 अगस्त 2026 को मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत सिवनी में 77 यूनिट तथा ब्रह्माकुमारीज उपसेवा केंद्र, छपारा में 42 यूनिट, इस प्रकार कुल 119 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे 150 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।
सिवनी में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉ. बसंत राय, डॉ. विनोद कुमार नवकार, संतोष डहेरिया एवं राजेश तिवारी सहित ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी बीके ज्योति दीदी, बीके गीता, बीके नीतू एवं बीके धनराज ने सहभागिता की। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान अभियान के साथ ब्रह्माकुमारीज सिवनी द्वारा नशामुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। 6 अगस्त से अब तक लगभग 50,000 लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रतिज्ञा कराई जा चुकी है।
रक्तदान और नशामुक्ति के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज सिवनी ने मानव सेवा एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का प्रेरणादायी संदेश दिया।
