नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित CRPF कैंप में 25 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा आध्यात्मिक रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 जवानों को पवित्र रक्षा सूत्र बांधा गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सरला बहन ने रक्षा बंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि पवित्रता, शांति, भाईचारे, आत्मिक शक्ति और श्रेष्ठ संकल्पों का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन में सकारात्मकता एवं पवित्रता को अपनाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में दीपक कुमार, कमांडर; डिप्टी कमांडर; मनोज, इंस्पेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जवानों ने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक रक्षा बंधन कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सरला बहन एवं ब्रह्माकुमारी मालती बहन ने सभी जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उन्हें शांति, शक्ति और सकारात्मक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का वातावरण स्नेह, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा। यह आयोजन राष्ट्र की सेवा में समर्पित जवानों के प्रति सम्मान एवं उनके जीवन में आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मकता का संदेश देने का सुंदर माध्यम बना।
