
बारामती MIDC। दिनांक 21 अगस्त 2026 को ज्येष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बारामती MIDC, खंडोबा नगर सेंटर में “संगम – गर्व के साथ उम्र बढ़ाएं” परियोजना के अंतर्गत ज्येष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष सुधाकर वामन जोशी भाईजी, भोसरि सेवाकेंद्र की संचालिका आदरणीय करुणा दीदीजी एवं बीके शंकर भाईजी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही सभी ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा ली तथा एक-दूसरे के सम्मान के लिए “संगम” के अंतर्गत प्रतिज्ञा भी ली।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को ब्रह्माभोजन कराया गया। कार्यक्रम से लगभग 100 ज्येष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए।