तोशाम। विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज तोशाम, समाज सेवा प्रभाग (राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन – RE&RF) एवं नागरिक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में एक दिवसीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 58 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी (ना.) तोशाम संदीप कुमार एवं विशिष्ट अतिथि उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) दलीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का बीके रोशनी बहन ने बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया। संस्था की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
एसडीएम संदीप कुमार एवं डीएसपी दलीप सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को विश्व बंधुत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं। शिविर स्थल पर बनाया गया ‘रक्तवीर सेल्फी पॉइंट’ युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्रह्माकुमारीज तोशाम शाखा प्रभारी बीके मंजू ने कहा कि रक्तदान मानवता, आपसी भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, सद्भाव और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर में रक्तदाताओं के पंजीकरण में कमलेश बहन एवं बिमला दलाल बहन ने सराहनीय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में नागरिक अस्पताल की मेडिकल टीम, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों सहित शिविर की व्यवस्था में जुटे तोशाम सेवाकेंद्र के सभी सेवाधारियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों में सरपंच राजेश, प्रोफेसर संजय गुप्ता, डॉ. रणधीर, सत्यनारायण, राज जैन, अनिल गर्ग, रमेश नाफरिया, रूपेश बंसल, डॉ. रण सिंह, आत्म प्रकाश, विनोद, जगदीश, सूरजभान, मोहन लाल एवं महेंद्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर ने विश्व बंधुत्व दिवस के संदेश को सार्थक करते हुए मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।
www.youtube.com/watch?v=FxNl1s_ZJ_s
.jpg=s320)