सीधी, 1 अक्टूबर 2026। “Sangam: Age with Pride, Live with Dignity” परियोजना के अंतर्गत दिव्य ज्योति धाम, सीधी (मध्य प्रदेश) में युवा प्रभाग सेवा द्वारा नेहरू युवा केंद्र, माई भारत के सहयोग से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना तथा समाज में सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर माई भारत की जिला अधिकारी गरिमा जैन ने बी.के. रेखा बहन एवं बी.के. अर्चना दीदी का सम्मान किया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज एवं युवाओं के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन को लेकर संयुक्त रूप से सेवा कार्य आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस पहल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उनके व्यक्तित्व विकास तथा समाजसेवा से जोड़ने के लिए भविष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में लगभग 50 लाभार्थियों ने सहभागिता की। आयोजन ने युवा शक्ति को समाजहित एवं सेवा कार्यों से जोड़ने तथा वरिष्ठजनों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। Sidhi, MP

