संगम अभियान के अंतर्गत ‘बुजुर्ग – अनुभवों की खान’ कार्यक्रम का आयोजन

लखनादौन, मध्य प्रदेश, 27 सितंबर 2026। ब्रह्माकुमारीज़ लखनादौन सेवा केंद्र द्वारा “Sangam – Age with Pride, Live with Dignity” परियोजना के अंतर्गत “बुजुर्ग – अनुभवों की खान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और आदर का भाव रखने के लिए सभी को प्रेरित किया गया तथा उनके सम्मान और देखभाल के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को अनुभवों की खान बताते हुए उनके जीवन-अनुभवों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि बुजुर्गों के अनुभव जीवन की कठिन परिस्थितियों को सहजता से पार करने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वे प्रेम, दृढ़ता और त्याग की सजीव मूर्ति हैं, जिनका सान्निध्य परिवार और समाज के लिए अमूल्य धरोहर है।

इसके साथ ही वृद्धावस्था को सहज, सुखद और सुरक्षित बनाने में सहज राजयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। राजयोग के अभ्यास से मन को शांत, सकारात्मक और सशक्त बनाकर जीवन के इस पड़ाव को सम्मान, आत्मविश्वास और प्रसन्नता के साथ जीने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि संस्कारों और मानवीय मूल्यों की पहचान भी है। उनके अनुभवों का आदर करते हुए उन्हें प्रेम, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। Lakhnadon, Madhya Pradesh

Uploaded Image
Tags