बारामती MIDC। दिनांक 21 अगस्त 2026 को सीनियर सिटीजन डे के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज बारामती MIDC सेंटर द्वारा “संगम – गर्व के साथ उम्र बढ़ाएं” परियोजना के अंतर्गत ज्येष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 75 से अधिक ज्येष्ठ नागरिक तथा 25 से अधिक बीके भाई-बहन शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष सुधाकर वामन जोशी भाईजी एवं भोसरि सेवाकेंद्र की संचालिका आदरणीय करुणा दीदीजी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। साथ ही सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा ली तथा “संगम” परियोजना के अंतर्गत भी पुनः प्रतिज्ञा ली।
इस कार्यक्रम से लगभग 100 लाभार्थी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्येष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, गरिमा एवं स्वस्थ जीवनशैली की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
