
मुंबई। दिनांक 21 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारीज माटुंगा द्वारा डी. जी. रूपारेल कॉलेज में “विश्व बंधुता दिवस रक्तदान अभियान” के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे 30 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।
यह आयोजन मानव सेवा एवं समाज कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।