ब्रह्माकुमारीज तिलक नगर सेंटर, नई दिल्ली में विशाल रक्तदान अभियान

Uploaded Image

नई दिल्ली। दिनांक 22 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारीज तिलक नगर सेंटर में “विश्व बंधुता दिवस रक्तदान अभियान” के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया और यह सेवा कार्य प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला।

इस अभियान में विभिन्न एनजीओ, धर्मों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा, भाजपा नेता अशोक शर्मा, मनप्रीत कौर, संजय कुमार, डॉ. मनु तोमर, वरुण तलवार एवं उनकी टीम तथा ॐ साई राम एनजीओ के प्रतिनिधियों सहित सिख परिवार से अवतार जी, बलबीर सिंह एवं डोला जी ने सहभागिता की।

विशेष अतिथियों का परमात्म स्मृति का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा रक्षा सूत्र बांधकर मानव सेवा, भाईचारे, प्रेम और एकता का संकल्प लिया गया। ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों ने भी रक्तदान किया।

अभियान में 17 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे 50 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। यह आयोजन मानवता, सेवा और भाईचारे की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।


Uploaded Image Uploaded Image  Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image