
गाजियाबाद। दिनांक 23 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारीज लोनी अंकुर विहार तपस्याधाम में “विश्व बंधुता दिवस रक्तदान अभियान” का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बहनों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
रक्तदाताओं ने ब्रह्माकुमारीज की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि किसी का जीवन बचाना मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा पुण्य कर्म है और इस पुण्य कार्य में योगदान देने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित होते रहें।
इस अवसर पर विशेष रक्तदाताओं के रूप में नगर पालिका के सभासद विपिन कसना भाई जी, लोनी पुलिस पिंक बूथ की प्रियंका बहन जी एवं आपदा प्रबंधन भाजपा के सदस्य सुधाकर तिवारी जी ने रक्तदान कर सेवा में योगदान दिया तथा ब्रह्माकुमारीज के प्रयासों की सराहना की।
अभियान में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे 25 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। यह आयोजन मानव सेवा और परोपकार की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।