प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शिरूर द्वारा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणिजी की पावन स्मृति में “विश्व बंधुता दिवस रक्तदान महाअभियान” का आयोजन 23 अगस्त 2026 को शिरूर, महाराष्ट्र में किया गया।
इस महाअभियान का शुभारंभ अर्चना दीदी, पुणे से पधारे राकेश भाई, नगरसेवक अभिजित पाचर्णे, सुनील जाधव, सागर नरवडे, एजाज बागवान एवं गणेश भाई कोलपकर, अष्टविनायक ब्लड बैंक ग्रुप के जितेंद्र पलिकुंडवर तथा सोनवणे सर के कर-कमलों से हुआ।
इस अवसर पर शिरूर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। अभियान के अंतर्गत 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे 50 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ।
यह रक्तदान महाअभियान मानव सेवा एवं विश्व बंधुता की भावना को समर्पित रहा।
